चार घंटे में सुलझा दो नाबालिगों के अपहरण का मामला, दोनों सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
चार घंटे में सुलझा दो नाबालिगों के अपहरण का मामला, दोनों सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
चार घंटे में सुलझा दो नाबालिगों के अपहरण का मामला, दोनों सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला घनश्यामपुर पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सुलझा लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं अपहृत दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सक्रियता की चर्चा हो रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थाना पुलिस अलर्ट हो गई। और
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत छापेमारी अभियान शुरू किया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कुनौनी गांव निवासी मो.अजिम और चंदन पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन में आरपीएफ बरौनी की भी मदद ली, जिसके सहयोग से दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने घनश्यामपुर थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और चार घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर लिया। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जबकि बरामद नाबालिग लड़कियों को भी शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। इस तेज कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ित परिवार को राहत मिली है, बल्कि इलाके के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर पुलिस पर भरोसा बढ़ा है।