दो अधिवक्ताओं के निधन से शोक में डूबा दरभंगा बार, न्यायिक कार्य ठप

दस्तक 7 मीडिया,दरभंगा /विधि संवाददाता, 

दो अधिवक्ता के निधन से शोक में दरभंगा बार एसोसिएशन डूब गया हे।इनके निधन पर शनिवार को वकालत खाना भवन के सेंट्रल हॉल में बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई।सर्वप्रथम वकीलों ने अधिवक्ता अमरनाथ प्रसाद और मोहम्मद अनस के मृतात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।मौके पर अधिवक्ताओं ने अपने हर दिल अजीज अधिवक्ता द्वय से जुड़े संस्मरण साझा कर भावूक हो उठे। तत्पश्चात महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने मृतक के सम्मान में वकीलों द्वारा न्यायिक कार्यों से अलग रहने की घोषणा किया।श्री मिश्रा ने वकीलों के इस निर्णय की सूचना सभी न्यायालयों को भेज दिया।मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी, मुरारी लाल केवट, ज्योतिष प्रसाद,राहुल भारद्वाज ,आलोक आनन्द , राम नरेश यादव, संजय कुमार मिश्र, रतन कुमार झा,ललन कुमार, रामवृक्ष सहनी, संतोष कुमार सिंहा समेत सैकड़ों वकील मौजूद थे।