दरभंगा में युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के पुनर्गठन पर जोर, सदस्यता अभियान चलाने की अपील

दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता,

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक के नेतृत्व में शनिवार को बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के प्रवर सचिव अधिवक्ता जगदीश्वर प्रसाद सिंह और अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंहा ने पांच सदस्यीय टीम जिला बार एशोसिएशन भवन दरभंगा पहुँच कर अधिवक्ताओं के हक हकुक के लिए समिति का सदस्य बनने और कमिटी गठित करने का संदेश दिया। उन्होंने अधिवक्ता कल्याण की ओर उठने वाले हर कदमों में अधिवक्ता का पूरा सहयोग करने की अपील किया। संधर्ष समिति के संयोजक अधिवक्ता कौशल किशोर ने वकिलों से कहा कि संधे शक्ति कलियुगे। संचालन समिति के संयोजक दिगम्बर कुमार सिंह ने कहा कि बिहार राज्य अधिवक्ता कल्याण कोष अधिनियम 1983 अधिसूचित करने के लिए युवा अधिवक्ताओं का यह संगठन चर्चित रहा। वहीं दरभंगा के अधिवक्ता स्व० अशोक कुमार झा और अधिवक्ता स्वर्गीय कामोद मिश्रा समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अमर कुमार ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं के आर्थिक हित के लिए बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति का राज्य व्यापी संधर्ष चिर स्मरणीय है। आज यह संगठन दरभंगा में निष्क्रिय हो चला है। आवश्यकता है कि बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति की सदस्यता अभियान चला कर दरभंगा में कमिटी गठित कर अधिवक्ता हित में कार्य किया जाए। आयोजन समिति के सदस्य अधिवक्ता ललन कुमार समेत अधिवक्ता बिरेन्द्र कुमार सिंह, अशोक कुमार ठाकुर, रामबृक्ष सहनी, बुलन कुमार झा, संतोष कुमार सिंहा आदि मैजूद थे।

बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति को दरभंगा में सक्रिय करने जिला बार एसोसिएशन भवन में पहुंचे अधिवक्ताओं की टीम