हाजीपुर एक संवाददाता

वैशाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं।गंगा ब्रिज थाना की पुलिस की कारवाई से यह सफलता मिली हैं। पुलिस ने 240जिंदा कारतूस ,दो पिस्टल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं। पुलिस ने इसी सूचना पर जगह जगह वाहन चेकिंग एवं पैदल चल रहें यात्रियों समेत सुनशान वाले इलाके मे गश्ती कर रही थी। इसी गश्ती के क्रम मे गंगा ब्रिज थाना की पुलिस सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंची तो ये सभी बदमाश भागना शुरू कर दिये। पुलिस ने खदेड़कर सभी को पकड़ा तो इनके पास से दो पिस्टल समेत 240राउंड गोलियां बरामद की गई।पकड़े गये सभी से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।
वैशाली एसपी ने इसकी पुष्टि कर दी हैं।