दरभंगा

दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरहच्चा गांव के निकट अनिल सिंह समेत तीन लोंगों की हत्या के मामले मे बहेड़ी पुलिस ने बड़ी कारवाई की हैं। इस मामले मे बहेड़ी पुलिस ने पतोर ओपी क्षेत्र के पतोर गांव निवासी अप्राथमिकी अभियुक्त हरि बल्लब राय के पुत्र ब्रजेश राय उर्फ टुनटुन राय उर्फ परदेशिया के घर कुर्की जब्ती की कारवाई की गई हैं ।
एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने पुष्टि करते हुये यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले मे कई अन्य के विरुद्ध 23जून
23को बहेड़ी थाना मे मामला 219/23 दर्ज किया गया था। वहीं इस मामले के एक आरोपी मनोज ठाकुर न्यायालय मे आत्मसमर्पण कर चुके हैं। हायाघाट थाना क्षेत्र के चंदन सिंह के यहां न्यायालय से आदेश मिलने के बाद पुलिस कुर्की जब्ती की कारवाई पूरी करेगी। वहीं एक और आरोपी अंगद सिंह के बारे मे पुलिस कह रही हैं कि उच्चन्यायालय मे उनके द्वारा जमानत अर्जी दिया गया था इस कारण कुर्की की कारवाई अंगद के यहां संभव नहीं हैं। हां अगर न्यायालय से कोई आदेश आता हैं तो आगे की कारवाई की जाएगी।
इस पूरे हत्याकांड मे पूर्व मे चालक बेगूसराय निवासी कुंदन सिंह एवं जोरजा गांव निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार सिंह को पुलिस पहले ही लाइनर की भूमिका मे न्यायिक हिरासत मे जेल भेज चुकी हैं।
चालक कुंदन सिंह ने उस वक्त पुलिस के समक्ष ब्यान दिया था कि तीन मोटरसाइकिल पर सवार छः से सात अपराधियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। अगर छः से सात शूटर मिलकर इस घटना को अंजाम दिया तो वह शूटर कौन कौन था। स्थानीय पुलिस अभी तक इस बात को पता लगाने मे असक्षम रही हैं। जिन चार लोंगों के विरुद्ध कारवाई की जा रही है क्या ये शूटर की भूमिका मे हैं ?हां साजिश की भूमिका मे हो सकते हैं और यह सारी बातें पुलिस के अनुसंधान की विषय वस्तु हैं।
अगर लाइनर की भूमिका मे कुंदन और कन्हैया हैं ,और साजिशकर्ता मे  ये सभी हैं ? तो वह शूटर कौन हैं जिसने गोली चलाई।इस घटना के करीब तीन माह गुजरने को हैं लेकिन अभी तक पुलिस उन शूटरों के बारे मे पर्दाफाश नहीं की जिसने घटना स्थल पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोली चलाई। वह मोटरसाइकिल किसकी थी ,कौन उसे चला रहा था यह अनुसंधान और पर्यवेक्षण के बाद ही सामने आयेगा फिलहाल इस मामले के सटीक उदभेदन से पुलिस कोसों दूर हैं।