दरभंगा में पुलिस की कार्रवाई : इश्तिहार तामिला, दो अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा में पुलिस की कार्रवाई : इश्तिहार तामिला, दो अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा में पुलिस की कार्रवाई : इश्तिहार तामिला, दो अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में इश्तिहार वारंट तामिला करने के साथ-साथ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
फेकला थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंट के आलोक में ग्राम बाकीपुर में छापेमारी कर विनोद राम, सरोज राम, मनोज राम एवं वासुदेव राम के घर विधिवत इश्तिहार तामिला किया। सभी अभियुक्त एक ही परिवार से संबंधित बताए गए हैं।
वहीं पतोर थाना पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के श्रीदिलपुर गांव में संजय दास के घर इश्तिहार वारंट तामिला किया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इधर, नेहरा थाना पुलिस ने मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 48/26 के अभियुक्त आलोक कुमार यादव (ग्राम चक्का) तथा कांड संख्या 55/26 के अभियुक्त संजय मंडल (ग्राम नारायणपुर) को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है।