यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश, SSP ने किया ट्रैफिक थाना का निरीक्षण
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश, SSP ने किया ट्रैफिक थाना का निरीक्षण
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश, SSP ने किया ट्रैफिक थाना का निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) दरभंगा द्वारा शनिवार को यातायात थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान यातायात थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के क्रम में SSP ने थाना के अभिलेखों एवं संचिकाओं का गहन अवलोकन किया। समीक्षा के बाद थानाध्यक्ष को विभिन्न महत्वपूर्ण पंजी संधारित करने के निर्देश दिए गए। इनमें बेंडिंग जोन, पार्किंग स्थल, टेम्पो एवं बस स्टैंड, नो पार्किंग जोन, टूर एंड ट्रैवेल्स, CCTV कैमरा, पर्व-त्योहार एवं VVIP मूवमेंट के दौरान यातायात प्लान, ट्रैफिक जागरूकता अभियान, व्यवसायियों के साथ समन्वय, प्रशिक्षण से संबंधित पंजी सहित कई अन्य अभिलेख शामिल हैं।
इसके अलावा शहरी क्षेत्र के सभी वाहन शोरूम मालिकों, क्रेन संचालकों, रिक्शा एवं टेम्पो चालकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ पंजी तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। SSP ने e-DAR एवं I-RAD सिस्टम को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर में कहीं भी यातायात बाधित होने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बहाल करे। नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने और नो पार्किंग जोन में सख्ती से नियम लागू कराने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को नियमित ब्रीफिंग देने और उन्हें सतर्क एवं जिम्मेदार बनाए रखने पर भी बल दिया गया।