प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर संकट: भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोपों के साथ’अविश्वास प्रस्ताव पत्र लेने से टरका रहे अधिकारी
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 44 (3) के तहत बिरौल प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने से स्थानीय राजनीति में खलबली मच गया है। पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्यों ने प्रमुख की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष के सदस्यों का आरोप है कि अविश्वास प्रस्ताव पत्र समर्पित करने के लिए दस दिनों से घुम रहे हैं लेकिन पदाधिकारी लेने को तैयार नहीं हो रहें हैं। सदस्यों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में पत्र रिसिव नहीं करने की स्थिति में इन लोगों ने एसडीओ को 12 सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित पत्र सौंपने की बात कही है। आवेदन के अनुसार, सदस्यों ने अपनी नाराजगी के लिए मुख्य रूप से तीन बिंदुओं को आधार बनाया है।

