बिरौल पुलिस ने 12 अभियुक्तों को भेजा जेल, हिंसक बारदात में था शामिल,घटना स्थल पर पुलिस कर रही है कैंप, स्थिति नियंत्रण में

 दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा। 

बिरौल थाना क्षेत्र में हिंसक बारदात और कानून व्यवस्था को भंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार की रात्रि को पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह गिरफ्तारी एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के निर्देश के आलोक में पुनि पर्यवेक्षी पदाधिकारी सह प्रभारी थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्णन ने एस आई शशि भुषण रजक,एस आई मुन्नी कुमारी,एएसआई राजिव कुमार,के अलावा सभी पीएसआई सहित पुलिस बल के सहयोग से नामजद और अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मामुली सी बात को लेकर दोनों पक्षों विवाद उत्पन्न हो गया। स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष श्री वर्णन ने बताया कि एक पक्ष से 9 और दुसरे पक्ष से 3 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया अभियुक्तों में से एक पक्ष के 1.दिलीप सहनी, 2.अमरजीत सहनी,3.तेतर सहनी 4.भूतही देवी, 5.विजय कुमार सहनी, 6. विशो सहनी 7.नुनू सहनी, 8.बलराम सहनी, 9.महाजन सहनी ये सभी अभियुक्त बिरौल थाना क्षेत्र के मकसुदनपुर सुपौल बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं दुसरे पक्ष से तीन लोगों को जेल भेजा गया। वहीं दुसरे पक्ष से 1. मो० सुम्मो बख्खो,2. सकीना खातून, 3. मो० अकरम बख्खो सभी बिरौल थाना क्षेत्र के मकसुदनपुर, सुपौल बाजार से गिरफ्तार किया गया है।