पुलिस बनकर आए उचक्के, बुजुर्ग महिला से चूड़ी-चेन ठग ले उड़े”मॉर्निंग वॉक के दौरान दिया झांसा, 24 घंटे बाद खुला राज; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस बनकर आए उचक्के, बुजुर्ग महिला से चूड़ी-चेन ठग ले उड़े”मॉर्निंग वॉक के दौरान दिया झांसा, 24 घंटे बाद खुला राज; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस बनकर आए उचक्के, बुजुर्ग महिला से चूड़ी-चेन ठग ले उड़े”मॉर्निंग वॉक के दौरान दिया झांसा, 24 घंटे बाद खुला राज; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में ठगी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला को पुलिसकर्मी बनकर आए दो बाइक सवार उचक्कों ने अपने जाल में फंसाकर सोने के जेवरात ठग लिए और फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे स्वर्गीय पी.के. चौधरी की पत्नी नीलम चौधरी मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें पीछे से आवाज देकर रोका और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि “साहब बुला रहे हैं।” कुछ दूरी पर खड़े दूसरे व्यक्ति के पास ले जाकर दोनों ने उन्हें शहर में बढ़ती लूट की घटनाओं का डर दिखाया।
उचक्कों ने चालाकी से महिला के हाथों से सोने की चूड़ियां और गले की चेन उतरवा ली और एक सादे कागज पर रखवा दिया। इसके बाद कान का टॉप्स भी खोलने को कहा, लेकिन महिला ने इसमें असमर्थता जताई। ठगों ने कागज में जेवर लपेटने का नाटक कर दूसरा कागज थमा दिया और कहा कि “इसे घर जाकर सुरक्षित रख दीजिए।”
नीलम चौधरी, जो केवटी थाना क्षेत्र के पिंडारूच की मूल निवासी हैं और फिलहाल बंगाली टोला स्थित राजपूत कॉलोनी में रहती हैं, रोजाना मॉर्निंग वॉक के लिए निकलती हैं। उन्हें ठगी का अहसास अगले दिन शुक्रवार सुबह तब हुआ, जब उन्होंने कागज खोला—अंदर जेवर की जगह केवल लहठी (लकड़ी का टुकड़ा) मिला।
घटना से स्तब्ध महिला तुरंत थाने पहुंचीं और लिखित आवेदन देकर पूरी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इसी तरह की घटना पहले भी बेलवागंज में एक अन्य बुजुर्ग महिला के साथ हो चुकी है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अजनबी लोगों के झांसे में न आएं और बिना सत्यापन के किसी को भी अपने कीमती सामान न सौंपें।