गोपाल जी ठाकुर के नाम पर फर्जी अफवाह फैलाने के आरोपी की अग्रिम जमानत

दस्तक 7मीडिया,दरभंगा /विधि संवाददाता

सिविल कोर्ट दरभंगा के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आनन्द कुमार सिंह द्वितीय की अदालत ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गाँव निवासी नीरज कुमार चौधरी की अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया। लोक अभियोजक अमरेन्द्र नारायण झा ने बताया कि आरोपी चौधरी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर सांसद गोपाल जी ठाकुर के स्थानीय आवास पर गैस सिलेंडर वितरण के बारे में झूठी अफवाह 11‌ मार्च 26 को फैलाया। आरोपी चौधरी के खिलाफ आरोप है कि वह स्थानीय सांसद का रुप धारण करके फर्जी खबरे फैलाई। झूठी अफवाह फैलाने के परिणाम स्वरूप स्थानीय सांसद के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसे लेकर लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी संख्या 142/26 दिनांक 12 मार्च 26 को भाजपा कार्यकर्ता कुमार कृष्ण कन्हैया उर्फ कन्हैया पासवान ने दर्ज कराया था।