गायघाट में केंद्रीय मंत्री सह सांसद ने किया अस्पताल का उद्घाटन, कहा- ‘राज्य की स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर’

दीपक कुमार। गायघाट 

स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जहां सरकारी अस्पतालों में एक तरफ इलाज की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, वहीं सरकार की नीतियों के कारण प्राइवेट हॉस्पिटल की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को गायघाट इलाके में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सह सांसद डॉ राजभूषण चौधरी निषाद ने ओम साईं क्लीनिक हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. इस मौके पर संस्थान के निदेशक समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद थे.

स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार: कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ राजभूषन चौधरी निषाद ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में केन्द्र और राज्य की सरकार ने अपनी नीतियां बदली है. जिसका परिणाम है कि स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से विस्तार हो रहा है. प्राइवेट संस्थान भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. भारत सरकार देश में चिकित्सकों भी कमी को पूरा करने के लिए अगले 10 साल में भारी संख्या में चिकित्सक तैयार करने के लिए योजना पर काम कर रही है. सरकार का लक्ष्य देश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने का है.

सभी बीमारियों का इलाज: अस्पताल के संस्थापक ने बताया कि इस हॉस्पिटल में सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज होगा. यहां गाइनेकोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी समेत तमाम बीमारियों के एक्सपर्ट चिकित्सक बैठेंगे. अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है.