ज्ञान भारतम् मिशन के तहत दारूल उलूम अहमदिया-सल्फिया के पुस्तकालय का निरीक्षण,प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन पर विशेष जोर

दस्तक 7मीडिया, दरभंगा/

जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत बेलवागंज, लहेरियासराय स्थित दारूल उलूम अहमदिया-सल्फिया का निरीक्षण जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री चंदन कुमार द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान संस्थान के सचिव सैयद इस्माइल खुर्रम एवं वहिदुज्जम सल्फिया ने पुस्तकालय में संरक्षित 100 वर्षों से अधिक पुरानी पाण्डुलिपियों का अवलोकन कराया।

इस दौरान पाया गया कि संस्थान में उपलब्ध पाण्डुलिपियां अरबी, फारसी एवं उर्दू भाषाओं में अत्यंत सुंदर एवं कलात्मक शैली में हस्तलिखित हैं। संग्रह में हाथ से लिखी कुरान शरीफ, शब्दकोष तथा अन्य महत्वपूर्ण ग्रंथ शामिल हैं, जो ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत मूल्यवान हैं।

इस अवसर पर पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया, ताकि इस अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा इस दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी, जिससे इन दुर्लभ पाण्डुलिपियों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।