जन-सुनवाई से प्रशासन और जनता के बीच भरोसा मजबूत: आयुक्त

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

“सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत प्रमण्डलीय आयुक्त  हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रमण्डलीय सभागार में जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जन-सुनवाई के दौरान आयुक्त ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कक्ष में उपस्थित रहकर जन-सुनवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने की महत्वपूर्ण कड़ी है।

कार्यक्रम में भूमि विवाद, राजस्व, मनरेगा, अतिक्रमण सहित विभिन्न जन-समस्याओं से जुड़े आवेदनों पर सुनवाई की गई। आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शीघ्र व विधिसम्मत निपटारा सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन-सुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि आम नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस मौके पर क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।