13 साल पुराने केस में दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर स्पेशल कोर्ट में पेश, मामला अब भी लंबित

दस्तक 7मीडिया,दरभंगा /विधि संवाददाता

तेरह वर्ष पुराने आपराधिक मामलें में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने सांसद विधायक स्पेशल कोर्ट दरभंगा में सदेह उपस्थित हुए। सांसद ठाकुर के अधिकृत अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12 अगस्त 2013 को चन्द्रधारी संग्रहालय दरभंगा के प्रवेश द्वार पर दर्जनों लोगों के साथ नारेबाजी, सड़क जाम की गई थी। जिसका मुकदमा अंचल निरिक्षक सह प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी विधा नन्द राय ने नगर थाना में प्राथमिकी संख्या 230/2013 दर्ज कराया था। जिसमें बेनीपुर विधान सभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक गोपाल जी ठाकुर और दरभंगा के विधायक संजय सरावगी समेत दर्जनों भर ज्ञात और 150-200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामलें में 13 मार्च 2013 को भादवि की धारा-147, 353,149,342 में न्यायालय द्वारा संज्ञान लिया गया था। यह मामला अभियुक्तों की उपस्थिति के लिए चल रहा है। जिसमें सांसद ठाकुर समेत अन्य ने न्यायालय में उपस्थिति दर्ज कराई। अदालत ने त्वरित निष्पादन के लिए माननीय लोगों से संबंधित मामला का त्वरित निष्पादन के लिए गठित बिशेष न्यायालय में भी यह हाई प्रोफाईल मामला अभियुक्तों की उपस्थिति के लिए लम्बित है। जबकि न्यायालय में इस मामलें के अभियुक्तों की उपस्थिति के लिए प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को तिथि निर्धारित रहता है। बतातें चले कि बिहार सरकार के आदेशानुसार चन्द्रधारी संग्रहालय दरभंगा में संरक्षित मुर्तियों को उठा कर पटना में संग्रहित करने के विरुद्ध धरना प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम को अंजाम दिया गया था।बताते चलें कि तेरह वर्षों से महज उपस्थिति पर ही मामला लंबित है।