दरभंगा में नशेड़ियों पर बड़ी कार्रवाई: 57 लोग गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया,दरभंगा:

जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 57 व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बहेड़ा थाना क्षेत्र से 7, बहेड़ी थाना से 3, अलीनगर थाना से 4, लहेरियासराय थाना से 8, बहादुरपुर थाना से 5, रैयाम थाना से 2, सोनकी थाना से 3, तिलकेश्वर थाना से 2, बेंता थाना से 1, एपीएम थाना से 3, हायाघाट थाना से 3, कमतौल थाना से 1, मनीगाछी थाना से 1, केवटी थाना से 3, विश्वविद्यालय थाना से 8, नेहरा थाना से 1 तथा सिंहवाड़ा थाना से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए अग्रिम प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा उन्मूलन को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सामाजिक वातावरण को सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सके।