दरभंगा: बाइक की टक्कर के बाद दो समुदायों में हिंसक झड़प, भारी पुलिस बल तैनात
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल पंचायत के मकसुदनपुर टोला में मामूली विवाद ने हिंसक रूप टंझड़प और रोड़ेबाजी में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। विवाद की शुरुआत शुक्रवार को लगभग दस बजे रात की बताया जा रहा है। बिरौल-घनश्यामपुर मुख्य मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष की मोटरसाइकिल से दूसरे पक्ष के किसी व्यक्ति को धक्का लगने से मोबाईल हाथ से गिर गया। इस मामूली बात को लेकर शुरू हुई गाली-गलौज ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया। बहस इतनी बढ़ी कि मामला ईंट-पत्थर और रोड़ेबाजी में तब्दील हो गया। इस उपद्रव में करीब छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। वहीं एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया जहां से चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिरौल एसडीओ शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेनीपुर के एसडीपीओ और कई दंडाधिकारियों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बहाल किया। शांति बहाल करने के उद्देश्य से पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वर्तमान में मकसुदनपुर टोला और आसपास के क्षेत्रों में बिरौल एवं बेनीपुर पुलिस के जवान कैंप कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आवागमन सामान्य है। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय प्रबुद्ध लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
