सिंहवाड़ा पुलिस ने पिता से मारपीट के आरोपी पुत्र के फरार होने पर की घर की कुर्की जब्ती 

दस्तक 7मीडिया,सिंहवाड़ा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिकौली निवासी दिव्यांग रामजतन सहनी के साथ उसके पुत्र द्वारा मारपीट और जान से मारने की कोशिश के मामले में फरार चल रहे आरोपी पुत्र सूरज सहनी के घर गुरुवार को थाना अध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। बताते चले कि मानिकौली निवासी रामजतन सहनी ने 29 सितंबर 2024 को स्थानीय थाने में अपने पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी अंकित कांड के अनुसार उसका पुत्र सूरज सहनी शराब के नशे में अक्सर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। वर्ष 2024 में 29 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे सूरज ने घर के दरवाजे पर बैठे अपने पिता रामजतन साहनी पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान होकर रामजतन जमीन पर गिर गए। शोर सुनकर पहुंचे भाई शिव प्रसाद सहनी और भतीजे शुशील सहनी ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उनसे भी मारपीट की। ग्रामीणों के जुटने पर रामजतन की जान बची और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघवाड़ा में भर्ती कराया गया।