मीडिया कप का फाइनल: प्रभात खबर बनाम आकाशवाणी, शनिवार को भिड़ेंगी दोनों टीमें
मीडिया कप का फाइनल: प्रभात खबर बनाम आकाशवाणी, शनिवार को भिड़ेंगी दोनों टीमें
मीडिया कप का फाइनल: प्रभात खबर बनाम आकाशवाणी, शनिवार को भिड़ेंगी दोनों टीमें
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित 19वीं प्रमंडलीय मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अब तय हो गया है। शनिवार, 25 अप्रैल को प्रभात खबर और आकाशवाणी की टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने गुरुवार को खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
पहले सेमीफाइनल में आकाशवाणी ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 10 रनों से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आकाशवाणी की टीम 108 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से ब्रजेश ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 53 रन बनाए। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर से प्रशांत ने चार विकेट झटके, जबकि फरहान और आशीष ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी। राहुल ने 23 और रमापति ने 18 रन बनाए। आकाशवाणी की ओर से अभिषेक, सन्नी और ब्रजेश ने दो-दो विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में प्रभात खबर ने दैनिक भास्कर को बेहद करीबी मुकाबले में दो विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दैनिक भास्कर की टीम 17 ओवरों में 77 रन पर ऑल आउट हो गई। कन्हैया ने 20 और राजेश ने 14 रन का योगदान दिया। प्रभात खबर की ओर से गौरव ने चार विकेट लिए, जबकि शिवम और अनिकेत ने तीन-तीन विकेट झटके।
जवाब में प्रभात खबर की टीम ने 16वें ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। दैनिक भास्कर की ओर से कन्हैया, अमरजीत और राजेश ने दो-दो विकेट लिए।
अब शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में दोनों मजबूत टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे एक रोमांचक और कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।