जमालपुर में 5 लीटर देशी शराब जब्त ,एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
जमालपुर में 5 लीटर देशी शराब जब्त ,एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
जमालपुर में 5 लीटर देशी शराब जब्त ,एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
जमालपुर पुलिस ने गुरुवार को अमृत नगर गांव में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो.कुर्बान,अमृत नगर गांव के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की तस्करी के उद्देश्य से गांव के आसपास घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मोहम्मद कुर्बान को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 5 लीटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया।
इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।