घनश्यामपुर में शिक्षक के नाबालिग पुत्र पर विवाहिता और दो बच्चों के अपहरण का आरोप, नगदी व जेवर भी गायब
घनश्यामपुर में शिक्षक के नाबालिग पुत्र पर विवाहिता और दो बच्चों के अपहरण का आरोप, नगदी व जेवर भी गायब
घनश्यामपुर में शिक्षक के नाबालिग पुत्र पर विवाहिता और दो बच्चों के अपहरण का आरोप, नगदी व जेवर भी गायब
दस्तक 7 मिडिया घनश्यामपुर, दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने गांव के ही एक शिक्षक के नाबालिग पुत्र पर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि आरोपी ने न केवल उसके परिवार का अपहरण किया, बल्कि घर में रखे 95 हजार रुपये नगद और सोने के कीमती जेवर भी साथ ले गया है।
पीड़ित रवि कुमार यादव दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के समय वह दिल्ली में ही था। आवेदन के अनुसार, बीते 2 अप्रैल को ग्रामीणों ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी पत्नी कंचन कुमारी, अपने दो बच्चों—आर्यन कुमार और अनाया—के साथ घर का काफी सामान लेकर कहीं निकल गई है।
सूचना मिलते ही रवि 4 अप्रैल को गांव पहुंचा। छानबीन के दौरान उसे पता चला कि पाली गांव निवासी शिक्षक फखरुल इस्लाम उर्फ मास्टर मुन्ना (मध्य विद्यालय नवटोलिया) के पुत्र ने उसकी पत्नी और बच्चों को अपने चंगुल में ले लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि रवि के अनुसार, आरोपी ने इससे पहले 8 फरवरी को भी इसी तरह उसके परिवार को दिल्ली से अगवा किया था, जिन्हें पुलिस की मदद से बरामद किया गया था।
पीड़ित ने बताया कि घर की तलाशी लेने पर पता चला कि अलमारी में रखे 95 हजार रुपये नगद और लगभग दो भर सोने के जेवर भी गायब हैं। जब रवि 5 अप्रैल को आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचा, तो आरोपी के परिजनों ने सहयोग करने के बजाय उसे धमकी देते हुए कहा,जो करना है कर लो,थाना-कचहरी हम देख लेंगे।
इस सनसनीखेज मामले पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित पति के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और बच्चों व महिला की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।