दरभंगा में गैस की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, जमाखोरी-मुनाफाखोरी पर छापेमारी तेज, 24 अप्रैल को 23 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य
दरभंगा में गैस की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, जमाखोरी-मुनाफाखोरी पर छापेमारी तेज, 24 अप्रैल को 23 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य
दरभंगा में गैस की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन सख्त,
जमाखोरी-मुनाफाखोरी पर छापेमारी तेज, 24 अप्रैल को 23 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
जिले में एलपीजी गैस को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को वरीय अधिकारियों ने 4 गैस एजेंसियों/गोदामों और 8 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार, गुरुवार को जिले में कुल 9,317 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसमें दरभंगा सदर अनुमंडल में 7,250, बेनीपुर में 1,006 और बिरौल में 1,061 सिलेंडर शामिल हैं।
विभाग ने बताया कि वर्तमान में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। सदर अनुमंडल में 4,826, बेनीपुर में 927 और बिरौल में 2,034 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष हैं। इस प्रकार जिले में कुल 7,787 एलपीजी सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं।
प्रशासन ने 24 अप्रैल के लिए वितरण का बड़ा लक्ष्य तय किया है। इसके तहत दरभंगा सदर में 15,997, बेनीपुर में 2,961 और बिरौल में 4,860 सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा। यानी कुल मिलाकर 23 हजार से अधिक सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की तैयारी है।
उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को पारदर्शी और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
किसी भी समस्या या शिकायत के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम का नंबर 06272-245055 जारी किया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।