दरभंगा में बढ़ता ‘खतरनाक कड़ा’ कल्चर, युवाओं के हाथ में सजा यह शौक या मौत का सामान?
दस्तक 7 मिडिया, दरभंगा।
मिथिला की हृदयस्थली दरभंगा और इसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों युवाओं के बीच एक अजीब और डरावना ‘फैशन’ पांव पसार रहा है। यह फैशन है—’घातक बाला’ (भारी धातु का कड़ा)। जिसे कभी धार्मिक या शौकिया तौर पर पहना जाता था, आज वही कड़ा अपराधी मानसिकता वाले युवाओं और नशेड़ियों के लिए एक ‘हथियार’ बन चुका है।

