दरभंगा पुलिस का सख्त एक्शन: 66 नशेड़ी गिरफ्तार, कई मामलों में अभियुक्त दबोचे गए, अवैध शराब भी बरामद
दरभंगा पुलिस का सख्त एक्शन: 66 नशेड़ी गिरफ्तार, कई मामलों में अभियुक्त दबोचे गए, अवैध शराब भी बरामद
दरभंगा पुलिस का सख्त एक्शन: 66 नशेड़ी गिरफ्तार, कई मामलों में अभियुक्त दबोचे गए, अवैध शराब भी बरामद
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नशे व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा अवैध शराब बरामद की है।
नदी थाना कांड संख्या-02/26 (धारा-109 BNS) के तहत प्राथमिकी अभियुक्त लालू कुमार (पिता: रमेश राय, ग्राम समौरा) को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई नदी थाना पुलिस द्वारा की गई।
वहीं, नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों में व्यापक छापेमारी की गई। इस दौरान हायाघाट (03), अलीनगर (08), सदर (02), मोरो (03), रैयाम (02), फेकला (02), सोनकी (04), कोतवाली (05), नेहरा (02), जमालपुर (03), APM (03), घनश्यामपुर (02), सिमरी (08), मनिगाछी (04), वाजितपुर (02), बड़गांव (02), भालपट्टी (02), बहादुरपुर (07) एवं सकतपुर (02) थाना क्षेत्रों से कुल 66 व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा, विशनपुर थाना कांड संख्या 84/25 (धारा 310(2) BNS) के अभियुक्त रोहित सिंह (पिता: पीताम्बर सिंह, ग्राम गोढ़ियारी) को गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में APM थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान अमीन सहनी (पिता: लक्ष्मण सहनी, ग्राम दीघरा) को एक मोटरसाइकिल पर लदी 28 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया।