बिरौल, उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर एसडीओ सख्त, गैस एजेंसी संचालकों को दिए कड़े निर्देश
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
अनुमंडल क्षेत्र के एलपीजी उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों और गैस एजेंसियों के विरुद्ध मिल रही शिकायतों को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना और गैस केंद्रों पर होने वाली अव्यवस्था को समाप्त करना था।

