सुपौल बाजार में भक्ति की बहेगी धारा,26 अप्रैल से भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
दस्तक 7 मिडिया उत्तम सेनगुप्ता,दरभंगा।
क्षेत्र के आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक पावन बनाने के लिए आगामी 26 अप्रैल से भव्य ‘श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ’ का आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान सद्गुरु कबीर विद्यापीठ, सुपौल बाजार के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
इस ज्ञान यज्ञ में सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पं० श्री विनय कृष्ण व्यास जी अपने मुखारविंद से ज्ञान की गंगा प्रवाहित करेंगे। श्रद्धालुओं को उनके माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत महापुराण के सार को सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा।आयोजन समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार

