128 राजस्व कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग
128 राजस्व कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग
128 राजस्व कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग
दस्तक 7मीडिया,दरभंगा
बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को “दमन विरोधी दिवस” के अवसर पर दरभंगा जिले के राजस्व कर्मचारियों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। समाहर्ता द्वारा 128 आंदोलनकारी राजस्व कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में यह प्रदर्शन पोलो फील्ड, लहेरियासराय से शुरू होकर आयुक्त कार्यालय, आईजी कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, निबंधन कार्यालय, लहेरियासराय टावर होते हुए लोहिया चौक तक गया और फिर समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पत्र संख्या 127, दिनांक 11.04.2026, जिसमें आंदोलनकारी कर्मचारियों के निलंबन का निर्देश दिया गया है, की प्रति जलाकर अपना आक्रोश जताया। इसके बाद पुनः पोलो फील्ड में सभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता हिमांशु शर्मा ने की।
सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य एवं राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि पिछले 70 दिनों से राज्य के सभी राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री के साथ तीन चरणों की वार्ता में कई मुद्दों पर सहमति बनी थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा उन पर अमल नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 2 जून 2025 को तत्कालीन अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के साथ हुए लिखित समझौते के बावजूद 17 सूत्री मांगें लंबित हैं। इनमें स्नातक स्तर का वेतनमान (ग्रेड पे ₹2800), गृह जिले के आसपास पदस्थापन तथा पदनाम को सहायक राजस्व अधिकारी करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।
वहीं, जिला मंत्री नीतीश कुमार ने चेतावनी दी कि यदि समाहर्ता दरभंगा निलंबन आदेश वापस नहीं लेते हैं, तो 28 अप्रैल को करीब 4000 राजस्व कर्मचारी दरभंगा कूच करेंगे और समाहर्ता कार्यालय के समक्ष उग्र प्रदर्शन करेंगे।
रैली को रचना भारती, खुशबू कुमारी, संजीव कुमार, मधुकर कुमार, दिलीप कुमार, दीपु कुमार ठाकुर, अजय कुमार, सुजीत कुमार और राधेश्याम कुमार सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
ब्रिटिश पार्लियामेंट से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी तक गूंजा मिथिलांचल का नाम, डॉ. सुमित कुमार झा को इंग्लैंड और यूनाइटेड किंगडम में तीन अंतरराष्ट्रीय सम्मान
सुपौल बाजार में भक्ति की बहेगी धारा,26 अप्रैल से भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन