ब्रिटिश पार्लियामेंट से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी तक गूंजा मिथिलांचल का नाम,
डॉ. सुमित कुमार झा को इंग्लैंड और यूनाइटेड किंगडम में तीन अंतरराष्ट्रीय सम्मान
दस्तक 7मीडिया, अफजल खान
मिथिलांचल के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक, Yours Clinic के संस्थापक एवं CEO डॉ. सुमित कुमार झा को इंग्लैंड और यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तीन महत्वपूर्ण सम्मानों से सम्मानित किया गया है। डॉ. झा को द ब्रिटिश पार्लियामेंट, लंदन, यूनाइटेड किंगडम में द British Parliament Honour for Global Homoeopathy Award, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड, इंग्लैंड में Global Excellence Award in Homoeopathy तथा नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम, लंदन, इंग्लैंड में The International Homoeopathic Visionary Award प्रदान किया गया।
