दरभंगा में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दस्तक 7मीडिया/अफज़ल खान 

पोषण अभियान के अंतर्गत चल रहे पोषण पखवाड़ा 2026 (09 से 23 अप्रैल) के तहत आज राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, मोहनपुर, दरभंगा से सम्बद्ध इकाई राजकीय कामेश्वर सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कामेश्वर नगर, दरभंगा में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के मानसिक विकास में पोषण की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि जीवन के शुरुआती वर्षों में संतुलित आहार बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर प्राचार्य-सह-अधीक्षक प्रो. (डा.) सी. बी. सिंह, उपाधीक्षक डा. मिथिलेश कुमार बैठा, सह प्राध्यापक डा. शम्भु शरण, चिकित्सक डा. आनन्द चन्द्र मिश्र एवं डा. कुन्दन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।