बिरौल,पुलिस की छापेमारी में 10.70 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, कारोबारी फरार
बिरौल,पुलिस की छापेमारी में 10.70 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, कारोबारी फरार
बिरौल,पुलिस की छापेमारी में 10.70 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, कारोबारी फरार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्थानीय पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में बिरौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाट गाछी इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की हाटगाछी स्थित एक झोपड़ी में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। उसके बाद गश्ती दल में मौजूद पुलिस अवर निरीक्षक शशि भूषण रजक को इसका लोकेशन दिया है। पुलिस वाहन को आते देख शराब कारोबारी संकरे रास्तों और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। चौकीदार मो.शमशेर नदाफ की पहचान के अनुसार, भागने वाला व्यक्ति जय देव साहू (30 वर्ष), पिता प्रेम साहू बताया गया है, जो कि हाट गाछी का ही निवासी है। गश्ती दल जब संदिग्ध झोंपड़ी की तलाशी ली, तो वहां से एक काले रंग की पॉलीथीन में पैक 107 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच 100 मिलीलीटर का था, जिसकी कुल मात्रा 10.70 लीटर मापी गई है। एस आई शशि भूषण रजक के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी जय देव साहू के विरुद्ध बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।