महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की अलख, छात्रों ने दिए ‘गो ग्रीन’ के संदेश
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
पृथ्वी दिवस के अवसर पर महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान, बंगाली टोला, लहेरियासराय में बुधवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

