गायघाट के नए प्रखंड समन्वयक पदाधिकारी ने संभाला पदभार,निवर्तमान प्रखंड समन्वयक ने प्रभार का आदान-प्रदान किया

दीपक कुमार। गायघाट 

प्रखंड समन्वयक संजीव श्रीवास्तव के स्थानांतरण हो जाने के बाद गायघाट के नए प्रखंड समन्वयक दिलीप कुमार ने अपने पद पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। बुधवार को पहुंचे नए प्रखंड समन्वयक ने गायघाट प्रखंड में योगदान देने के बाद उपस्थित स्वच्छताकर्मियों से मिलकर बातचीत भी किया। नए प्रखंड समन्वयक दिलीप कुमार के पहुंचते ही उपस्थित स्वच्छता के कर्मियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। निवर्तमान प्रखंड समन्वयक संजीव श्रीवास्तव ने प्रभार का आदान-प्रदान किया। मौके पर उपस्थित – स्वच्छता – राजन कुमार सिंह, अमर कुमार, अभिनाश कुमार, श्याम कुमार, संजीव कुमार, उदय कुमार, राकेश कुमार, सुधीर कुमार, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, रवि कुमार समेत कई पर्यवेक्षक मौजूद थे।