बेनीपुर में नवनियुक्त प्रधान जिला जज अजय कुमार शर्मा का भव्य स्वागत , वरीय विद्वान अधिवक्ता के अगुआई में कार्यक्रम आयोजित।

दस्तक 7मीडिया/विधि संवाददाता, बेनीपुर 

दरभंगा के नवनियुक्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय अजय कुमार शर्मा का बुधवार को बेनीपुर में भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मिथिला की परंपरा का निर्वहन करते हुए न्यायाधीश शर्मा को पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में दरभंगा की न्यायपालिका नई ऊंचाइयों को छुएगी और आम वादकारियों को सुलभ एवं त्वरित न्याय मिलेगा। उन्होंने अधिवक्ताओं और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने एक स्वर में नवनियुक्त न्यायाधीश का अभिनंदन करते हुए न्यायिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार झा, सुमन कुमार साहू, प्रवीन कुमार सिंह, उमेश झा, अमर कुमार, हरेकृष्ण देव, विकास कुमार पासवान, कृष्ण कुमार मिश्रा, विनोद मिश्रा, बैजू कुमार झा, भोला ठाकुर, प्रदीप कुमार झा, नीलू कुमारी, पवन कुमार रंजन, विरेन्द्र कुमार सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।