पूर्वांचल भवन में पहली बार बिटिया की निःशुल्क शादी, समाज ने दिया एकता का संदेश

दस्तक 7 मिडिया, गुरुग्राम।

मारुति कुंज स्थित पूर्वांचल भवन में पहली बार किसी बिटिया की निःशुल्क शादी संपन्न कराई गई। बीते दिन आयोजित इस विवाह समारोह में समाज के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।


इस शादी समारोह को सफल बनाने में कन्या पक्ष से पिता जीतेश्वर पाण्डेय के साथ-साथ पूर्वांचल जन कल्याण संघ मारुति कुंज (रजि.) के अध्यक्ष विनोद कुमार, महासचिव एसपी साह, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, संयोजक राहुल सौरभ, उपाध्यक्ष अभय कुमार, उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, मीडिया प्रभारी रोशन कुमार सहित अनेक समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और व्यवस्थाएं संभालीं। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार ने हमारे सहयोगी इं आर के जायसवाल से बातचीत के दौरान बताया की संस्था की ओर से कन्यादान स्वरूप सहयोग राशि भी प्रदान की गई। इस आयोजन से समाज में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश गया है। संस्था के पूर्वांचल भवन सभी समाज के लोगों के लिए खुला है, चाहे कोई पूर्वांचल समाज से हो या अन्य समाज से, कोई भी व्यक्ति यहां निःशुल्क अपना सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित कर सकता है। इसके लिए अध्यक्ष, महासचिव या कोषाध्यक्ष से संपर्क किया जा सकता है। गौरतलब है कि मारुति कुंज क्षेत्र के वाटिका कुंज में पूर्वांचल समाज के लोगों ने आपसी सहयोग से 210 गज जमीन पर पूर्वांचल भवन का निर्माण कराया है। यह भवन सामाजिक एकता, सहयोग और भाईचारे का प्रतीक बन चुका है।