नशेड़ियों के खिलाफ दरभंगा पुलिस का बड़ा अभियान, 66 गिरफ्तार
नशेड़ियों के खिलाफ दरभंगा पुलिस का बड़ा अभियान, 66 गिरफ्तार
नशेड़ियों के खिलाफ दरभंगा पुलिस का बड़ा अभियान, 66 गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने व्यापक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में कुल 66 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हायाघाट थाना क्षेत्र से 03, अलीनगर थाना से 08, सदर थाना से 02, मोरो थाना से 03, रैयाम थाना से 02, फेकला थाना से 02, सोनकी थाना से 04, कोतवाली थाना से 05, नेहरा थाना से 02, जमालपुर थाना से 03, एपीएम थाना से 03, घनश्यामपुर थाना से 02, सिमरी थाना से 08, मनीगाछी थाना से 04, वाजितपुर थाना से 02, बड़गांव थाना से 02, भालपट्टी थाना से 02, बहादुरपुर थाना से 07 एवं सकतपुर थाना से 02 लोगों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा यह अभियान जिला अंतर्गत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार चलाया जा रहा है। गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।