दरभंगा में एसएसपी की सख्ती: SC/ST के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), दरभंगा द्वारा मंगलवार को बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एसएसपी कार्यालय, दरभंगा में संपन्न हुई, जिसमें लंबित मामलों, विशेषकर SC/ST से जुड़े कांडों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान एसएसपी ने थानावार लंबित SC/ST मामलों की गहन समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित कांडों के निष्पादन के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की गई, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अनुसंधानकर्ताओं को सक्रियता के साथ कार्य करने, जांच प्रक्रिया में तेजी लाने तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संवेदनशील मामलों का समय पर निष्पादन अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के मामलों की स्थिति से अवगत कराया और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया।