जनगणना 2027 की तैयारी तेज, दरभंगा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, स्वगणना को प्राथमिकता, 1 मई तक पूरा करने का लक्ष्य : हर स्तर पर “May I Help You” काउंटर लगाने का निर्देश
जनगणना 2027 की तैयारी तेज, दरभंगा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, स्वगणना को प्राथमिकता, 1 मई तक पूरा करने का लक्ष्य : हर स्तर पर “May I Help You” काउंटर लगाने का निर्देश
जनगणना 2027 की तैयारी तेज, दरभंगा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश,
स्वगणना को प्राथमिकता, 1 मई तक पूरा करने का लक्ष्य : हर स्तर पर “May I Help You” काउंटर लगाने का निर्देश
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
भारत की जनगणना 2027 को लेकर दरभंगा में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष से जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने स्वगणना (Self Enumeration) कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी गणना करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता के बीच जागरूकता अभियान तेज किया जाए, ताकि जनगणना कार्य में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि निबंधन कार्यालय सहित उन सभी स्थानों पर, जहां आम लोगों का आवागमन अधिक होता है, “May I Help You” काउंटर स्थापित किए जाएं। इन काउंटरों के माध्यम से लोगों को स्वगणना से जुड़ी जानकारी और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में जानकारी दी गई कि स्वगणना कार्य 1 मई 2026 तक पूरा किया जाना है। इसके बाद 2 मई से 31 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा।
डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत से लेकर अनुमंडल स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें और कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न करें।
बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, अपर समाहर्ता सलीम अख्तर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।