घनश्यामपुर में एससी एसटी एक्ट आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।

स्थानीय थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त रामखेलावन मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई घनश्यामपुर थाना कांड संख्या-67/26 मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला कुमरौल गांव का है। गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद तनाव फैल गया था। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ घनश्यामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की। जांच के दौरान कुमरौल गांव निवासी रुनाई मुखिया के पुत्र रामखेलावन मुखिया की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।