सीएम साइंस कॉलेज में छात्रों का हंगामा, 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
दरभंगा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने मंगलवार को सीएम साइंस कॉलेज में व्याप्त समस्याओं और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को लेकर प्रधानाचार्य को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। यह आवेदन महाविद्यालय अध्यक्ष आलोक झा के नेतृत्व में दिया गया।
संगठन ने कहा कि वह पिछले एक दशक से मिथिला क्षेत्र और छात्र हितों के लिए संघर्षरत है। मांग पत्र में छात्र संघ चुनाव कराने, कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने, कक्षाओं में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और जर्जर भवन की मरम्मत की मांग शामिल है।
