दरभंगा में भीषण गर्मी का प्रकोप,सड़कों पर पसरने लगा सन्नाटा,लोगों में बीमारियों का बढ गया खतरा
दरभंगा में भीषण गर्मी का प्रकोप,सड़कों पर पसरने लगा सन्नाटा,लोगों में बीमारियों का बढ गया खतरा
दरभंगा में भीषण गर्मी का प्रकोप,सड़कों पर पसरने लगा सन्नाटा,लोगों में बीमारियों का बढ गया खतरा
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
उत्तर बिहार के प्रमुख जिलों में शुमार दरभंगा में सूरज के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले दो दिनों से जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होने लगा है। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों का आवाजाही कम हो गया है। और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।भीषण गर्मी और गर्म हवा (लू) की चपेट में आने से खासकर बच्चों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। दरभंगा सहित उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न निजी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) और बुखार के मामले सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को भरपूर पानी पीने, ओआरएस का घोल इस्तेमाल करने और दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इस दौरान बच्चों पर विषेश ख्याल रखने को कहा गया है। इसके अलावा अगर बाहर जाना अनिवार्य हो, तो सिर को सफेद सूती कपड़े या छाते से ढककर ही निकलें और खाली पेट घर से बाहर न जाएं।
आने वाले कुछ दिनों तक मौसम विभाग ने राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है, जिससे दरभंगा वासियों को अभी कुछ और दिन आग उगलते सूरज का सामना करना पड़ेगा। दस्तक 7 मिडिया परिवार के एक रिपोर्टर के तौर पर हमारा फर्ज है कि हम आपको सिर्फ खबर न दें, बल्कि सुरक्षित भी रखें। आने वाले समय में सावधानियां जरूर बरतें।