घनश्यामपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई में कई मामलों के फरार अभियुक्त गिरफ्तार ।

दस्तक 7मीडिया/गौड़ाबोराम 

घनश्यामपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 01/26, दिनांक 01/01/2026, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त अजीत कमती (पिता बहादुर कमती) एवं केशव मिश्रा (पिता शंकर मिश्रा), दोनों निवासी ग्राम घनश्यामपुर, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों अभियुक्त पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया अजीत कमती सोनकी थाना कांड संख्या 76/24 (लूट कांड) में भी वांछित था, जिसमें उसके विरुद्ध इश्तिहार भी चिपकाया गया था। इसके अलावा, उस पर जाले क्षेत्र में भी शराब से संबंधित मामला दर्ज है।

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 67/26, दिनांक 01/03/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त रामखेलावन मुखिया (पिता रुनाई मुखिया), निवासी ग्राम कुमरौल, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।