दरभंगा पुलिस केन्द्र में रैतिक परेड का आयोजन, फिटनेस और अनुशासन पर जोर

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

पुलिस केन्द्र लहेरियासराय (दरभंगा) में मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन और एकरूपता को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़ और ड्रिल के माध्यम से फिटनेस बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही वर्दी की स्वच्छता और अनुशासन की जांच के तहत टर्नआउट चेक भी किया गया। टोलीवार ड्रिल कराकर एकरूपता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के लिए योग प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है।

परेड के बाद पुलिस केन्द्र की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई तथा वाहनों का भी निरीक्षण किया गया, जहां आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।