बिरौल पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी, एक ही परिवार के तीन गिरफ्तार।
बिरौल पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी, एक ही परिवार के तीन गिरफ्तार।
बिरौल पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी, एक ही परिवार के तीन गिरफ्तार।
दस्तक 7 मिडिया बिरौल, दरभंगा।
न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर बिरौल थाना पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नवटोल गांव में सघन छापेमारी कर तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में की गई। बिरौल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शशि भूषण रजक ने सशस्त्र बल के जवानों के साथ नवटोल गांव स्थित अभियुक्तों के आवास पर दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई इस छापेमारी से गांव में हड़कंप मच गया। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने तीनों नामजद अभियुक्तों को उनके घर से ही धर दबोचा।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अनिल कुमार कुंवर,सुशील कुंवर,मिथुन कुंवर,
ये तीनों अभियुक्त ग्राम- नवटोल, थाना- बिरौल, जिला- दरभंगा के निवासी हैं।छापेमारी का नेतृत्व एसआई शशि भूषण रजक कर रहे थे। थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया कि गिरफ्तारी के समय सभी अभियुक्तों को उनके विरुद्ध जारी वारंट और गिरफ्तारी के ठोस कारणों की विधिवत जानकारी दी गई। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।