दरभंगा में पुलिस की कार्रवाई: वाहन चोर समेत कई अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा में पुलिस की कार्रवाई: वाहन चोर समेत कई अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा में पुलिस की कार्रवाई: वाहन चोर समेत कई अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता लगातार जारी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चोर समेत कई अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मोरों थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के क्रम में एक चोरी की बोलेरो बरामद की। इस दौरान वाहन चोरी के आरोप में मोहम्मद मुन्ना (उम्र 30 वर्ष), पिता मोहम्मद कलाम, निवासी मोरनिस्फ थाना मनियारी, जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, हायाघाट थाना पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ चलाए गए छापामारी अभियान में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कैलाश चौधरी (पिता बिंदेश्वर चौधरी), नवल चौधरी (पिता स्वर्गीय सुधीर चौधरी), दोनों निवासी छोटी मनोपुर थाना हायाघाट, जिला दरभंगा तथा बिजेंद्र कुमार (पिता किशोर चौधरी), निवासी भादोघाट थाना वारिसनगर, जिला समस्तीपुर शामिल हैं।
इसके अलावा, घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 119/26, धारा 109 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त बिरेंद्र पासवान (पिता राजकिशोर पासवान), निवासी आसी थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा को भी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।