गायघाट में अप्रैल से लगातार बिजली कटौती जारी,भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान, अधिकारी बेखबर

दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर जिले के बरुआरी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में अप्रैल माह से लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है। भीषण गर्मी के बीच दिन-रात हो रही इस कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, दिन में कई बार घंटों तक बिजली गुल रहती है। रात में भी कटौती के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनवर्टर भी काम करना बंद कर देते हैं, जिससे घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इस स्थिति से व्यापार, छात्रों की पढ़ाई और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीण दिनेश गुप्ता, अखिलेश चौरसिया, केके जयसूर्या और रामनरेश ने बताया कि शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि संबंधित जेई और एसडीओ फोन भी नहीं उठाते हैं। उपभोक्ताओं ने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली कटौती बंद नहीं हुई, तो वे विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेने और रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की अपील की है।