विभिन्न जिलों में तैनात 40 पुलिस निरीक्षकों का विशेष शाखा में तबादला, पूरी सूची जारी

दस्तक 7मीडिया/संजय कुमार राय 

बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 40 पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण विशेष शाखा, पटना में कर दिया है। यह तबादला 1 मई 2026 से प्रभावी होगा। चयन साक्षात्कार और स्वेच्छा सहमति के आधार पर किया गया है, जिसमें आसूचना संकलन, फील्ड इंटेलिजेंस, साइबर जागरूकता आदि को प्राथमिकता दी गई।

स्थानांतरित किए गए पुलिस निरीक्षकों की सूची इस प्रकार है:

कुमोद कुमार (गया) – आर्थिक अपराध इकाई से विशेष शाखा
प्रवीण कुमार (नवादा) – बक्सर से विशेष शाखा
अजय कुमार (सहरसा) – बक्सर से विशेष शाखा
प्रभाकर पाठक (सिवान) – बेतिया से विशेष शाखा
विकास कुमार राय (बेतिया) – बेगूसराय से विशेष शाखा
बरूण कुमार तिवारी (मोतिहारी) – बगहा से विशेष शाखा
मनीष कुमार (बेगूसराय) – कैमूर से विशेष शाखा
मो. अलीमुल्लाह आजाद (दरभंगा) – मुंगेर से विशेष शाखा
शुभ नारायण प्रसाद यादव (बेतिया) – मुजफ्फरपुर से विशेष शाखा
राजन कुमार पाण्डेय (बेतिया) – मुजफ्फरपुर से विशेष शाखा
राम बाबू यादव (मधुबनी) – किशनगंज से विशेष शाखा
रणधीर कुमार सिंह (भोजपुर) – शिवहर से विशेष शाखा
राजेश कुमार (बेतिया) – शिवहर से विशेष शाखा
आदित्य अंशु (मोतिहारी) – निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से विशेष शाखा
अलख निरंजन पाल (रोहतास) – निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से विशेष शाखा
निरज कुमार पांडेय (भागलपुर) – पटना से विशेष शाखा
पल्लव (भागलपुर) – पटना से विशेष शाखा
रविकान्त कुमार (सुपौल) – पटना से विशेष शाखा
जितेन्द्र कुमार (किशनगंज) – पटना से विशेष शाखा
सुनील कुमार (मधुबनी) – पटना से विशेष शाखा
कुणाल कृष्णा (भोजपुर) – रोहतास से विशेष शाखा
अजीत कुमार (गया) – रोहतास से विशेष शाखा
अनिल कुमार (बेतिया) – सीतामढ़ी से विशेष शाखा
अश्विनी कुमार तिवारी (सिवान) – सारण से विशेष शाखा
मो. सफीर आलम (शिवहर) – उ.म.नि. मुजफ्फरपुर से विशेष शाखा
अवधेश कुमार झा (समस्तीपुर) – उ.म.नि. पूर्णिया से विशेष शाखा
राहुल कुमार (खगड़िया) – दरभंगा से विशेष शाखा
अमित कुमार (बेगूसराय) – दरभंगा से विशेष शाखा
सत्येन्द्र कुमार (पटना) – दरभंगा से विशेष शाखा
मनोज कुमार (अरवल) – दरभंगा से विशेष शाखा
मो. जकारिया (मोतिहारी) – वैशाली से विशेष शाखा
मो. शमीम अख्तर हवारी (मोतिहारी) – वैशाली से विशेष शाखा
संजय पासवान (औरंगाबाद) – नालंदा से विशेष शाखा
साकेत (नवादा) – नालंदा से विशेष शाखा
मनोज कुमार (भागलपुर) – नवादा से विशेष शाखा
धीरज कुमार (मुंगेर) – नवगछिया से विशेष शाखा
प्रशांत कुमार सिंह (रोहतास) – औरंगाबाद से विशेष शाखा
ददन प्रसाद (भोजपुर) – औरंगाबाद से विशेष शाखा
मनोज कुमार पाण्डेय (बक्सर) – गया से विशेष शाखा
मो. शाहीद रजा (मुजफ्फरपुर) – गोपालगंज से विशेष शाखा

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी तबादले साक्षात्कार और सहमति के आधार पर किए गए हैं, इसलिए किसी भी अधिकारी को यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। संबंधित इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि 1 मई 2026 से सभी अधिकारियों को विरमित कर शीघ्र नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराएं।

इस आदेश को पुलिस महानिदेशक, बिहार की स्वीकृति प्राप्त है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।