दरभंगा: कवरेज के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला,पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,छापामारी जारी
दरभंगा: कवरेज के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला,पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,छापामारी जारी
दरभंगा: कवरेज के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला,पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,छापामारी जारी
दस्तक 7 मिडिया, दरभंगा।
दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पत्रकार पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पत्रकार समाज का अभिन्न अंग होता हैं,जिसे मारना या पीटना गलत हे । उन्होंने कहा कि इनके साथ मारपीट और अभद्रता करने वाले लोग वह चाहे कोई भी हो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पत्रकारिता को डराने और दबाने को लेकर क्षेत्रीय पत्रकार अमित कुमार झा पर समाचार संकलन के दौरान जानलेवा हमला किया गया। हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। पीड़ित पत्रकार अमित कुमार झा द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 16 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 11:00 बजे की है। अमित जब समाचार संकलन के लिए प्रखंड क्षेत्र में निकले थे, तभी आसी-महुआार के बीच स्थित एक बगीचे में 15 से 20 अज्ञात और नामजद हमलावरों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। बताया जा रहा हे कि सभी बैठकर सुखा नशा कर रहा था,इसी दौरान पत्रकार फोटो खींचने लगे ,इसी बात से आक्रोशित आरोपियों ने पत्रकार को धमकाते हुए कहा कि वे अपनी पत्रकारिता बंद कर दें। जब अमित ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, और लाठी चला दिया,जिससे उनका सिर फट गया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पत्रकार से नकद राशि 9,500,लगभग 20 ग्राम की सोने की चेन लूट लिया और एक महत्वपूर्ण पेनड्राइव और मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। पीड़ित ने आवेदन में मुख्य रूप से चार लोगों को नामजद किया है, जो आसी और मिश्रौलिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर घनश्यामपुर पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर दर्ज करते हुए विरेंद्र पासवान नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेत्तृत्व में की गई है।