मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर में हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गया।
दस्तक 7 मिडिया,बिरौल , दरभंगा।
बिरौल प्रखंड के सुपौल बाजार अंतर्गत रामनगर स्थित मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर के प्रांगण में पवनपुत्र हनुमान जी की मुर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को तीन दिवसीय अनुष्ठान का भव्य समापन हो गया।
इस धार्मिक आयोजन के तीसरे दिन आचार्य कमलेश झा, उपाचार्य राजनारायण झा के अगुवाई में अध्यक्ष गणेश झा ने संकल्प लेकर पूजा अर्चना प्रारंभ किया। इसमें पंडित संगीत झा, पंडित राजिव झा, पंडित रुप नारायण झा, पंडित माधव झा तथा पंडित अंकित झा सहयोग कर रहे थे। आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह अनुष्ठान पिछले तीन दिनों से पूरी भव्यता के साथ चला। नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली की स्थापना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य और ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आचार्य और पंडितों ने हनुमान जी की मुर्ति स्थापना पूजा से लेकर प्राण प्रतिष्ठा होने तक पुरे विधि विधान और नियम निष्ठा के साथ पूजा कार्य में लगे हुए थे। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए गणेश झा,अमर झा,अनिल झा,हेमचंद्र झा,विजय झा,प्रो विमल चंद्र झा,सुमन झा,अजय झा,आलोक उर्फ टिंकु झा,पंडित बलराम झा,पंडित पवन झा, रामविलास भारती,ललन सिंह,चन्द्र मोहन झा, जिला पार्षद ललिता झा,कामणी झा,अपर्णा कुमारी,सत्यम झा सहित दर्जनों महिला, पुरुष भक्तजन उपस्थित थे।
