दरभंगा में CCTNS कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा, SSP ने दिए सख्त निर्देश
दरभंगा में CCTNS कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा, SSP ने दिए सख्त निर्देश
दरभंगा में CCTNS कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा, SSP ने दिए सख्त निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के सभी थानों के CCTNS प्रभारियों के साथ CCTNS एवं अन्य आईटी कार्यों को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
SSP ने निर्देश दिया कि स्टेशन डायरी, प्राथमिकी रिपोर्ट एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की CCTNS में वास्तविक समय (रियल टाइम) में एंट्री सुनिश्चित की जाए। साथ ही E-साक्ष्य ऐप पर कांड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण वीडियो एवं फोटो को नियमानुसार अपलोड करने को कहा गया।
पुराने मामलों की केस डायरी को वर्षवार CCTNS में अपलोड करने, ई-समन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा सभी दर्ज प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी मेमो को 24 घंटे के अंदर SCRB पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में यह भी कहा गया कि CriMAC के माध्यम से जीरो FIR को संबंधित राज्यों में समय पर प्रेषित किया जाए तथा आरोप पत्र/अंतिम प्रपत्र को CCTNS में अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।
इसके अतिरिक्त गुमशुदा व्यक्तियों का फोटो एवं विवरण CCTNS सहित अन्य पोर्टलों पर अपलोड करने तथा CriMAC/ICJS पर प्रतिदिन लॉगिन कर सर्च गतिविधि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
SSP ने सभी प्रभारियों को आईटी कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिस कार्य प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।