वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, 27 फरियादियों की सुनी गईं समस्या
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, 27 फरियादियों की सुनी गईं समस्या
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, 27 फरियादियों की सुनी गईं समस्या
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल 27 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।
जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, बिरौल, कमतौल, अंचल पुलिस निरीक्षक कमतौल, तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे लहेरियासराय, जाले, बहादुरपुर, अलीनगर, सदर, वाजितपुर, सिमरी, केवटी, फेकला, मब्बी, पतोर और बहेड़ी से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पादन वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई करने की सख्त हिदायत दी गई।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। यह प्रक्रिया आगे भी नियमित रूप से जारी रखी जाएगी, ताकि लोगों को न्याय पाने में सहूलियत मिल सके